फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बुजुर्ग की माैत, सौतेले भाइयों पर धक्का देकर हत्या का आरोप

Sun, 24 May 2026 01:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
मृतक ओमप्रकाश के घर के बाहर मौजूद भीड़ व छानबीन करती पुलिस।
विज्ञापन
आलमबाग। आशियाना के बंगला बाजार भदरुख में शनिवार सुबह बुजुर्ग ओमप्रकाश (62) की मौत हो गई। परिजनों ने सौतेले भाइयों पर धक्का देकर हत्या का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण इंफेक्शन आया है, जो पेट की आंत फटने की वजह से बताया गया है। शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन


ओमप्रकाश पत्नी आशा रावत, दो बेटे रजनीश और ऋषि व विवाहित बेटी छाया के साथ रहते थे। उनके बगल में ही सौतेली मां रमापति तीन बेटे ललित मोहन, शिव मोहन और प्रेम मोहन के साथ रहती हैं। दोनों परिवार के बीच वर्षों से घर के निकास को लेकर झगड़ा चल रहा है। ओमप्रकाश के बड़े बेटे रजनीश का आरोप है कि पुराने विवाद को लेकर 20 मई को रमापति के बेटों ने झगड़ा किया और ईंट-पत्थर चलाए थे, जिससे उनको व पिता को चोट भी लगी थी। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस चौकी पर की थी।

रजनीश के अनुसार, पिता शनिवार सुबह नौ बजे दवा लेने जा रहे थे, तभी रमापति और उनके तीन बेटों ने गाली-गलौज की। विरोध करने पर धक्का-मुक्की हुई, जिससे ओमप्रकाश गिर पड़े। उनकी तबीयत बिगड़ी और अस्पताल ले जाने से पहले ही उनकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस कंट्रोल रूम को हत्या की सूचना दी।
विज्ञापन


मौके पर आशियाना पुलिस और एसीपी कैंट अभयमल पहुंचे। छानबीन के लिए फोरेंसिक टीम भी बुलाई गई। इंस्पेक्टर आशियाना छत्रपाल सिंह ने बताया कि ओमप्रकाश के मुंह से झाग निकल रहा था, पेट फूला था और कंधे पर मामूली खरोंच थी। परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।

शांतिभंग में पुलिस ने की थी कार्रवाई

इंस्पेक्टर ने बताया कि ओमप्रकाश के पिता गुरु प्रसाद ने तीन विवाह किए थे। एक पत्नी से कोई संतान नहीं है। दो परिवारों में बंटवारे के बाद भी मुख्य निकासी को लेकर विवाद कई वर्षों से चल रहा है। 20 मई को दोनों परिवार में मारपीट हुई थी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की थी।

मृतक ओमप्रकाश के घर के बाहर मौजूद भीड़ व छानबीन करती पुलिस।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें