फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत

Mon, 29 Jun 2026 01:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
सुरेश कुमार मिश्रा की फाइल फोटो।
विज्ञापन
लखनऊ। कृष्णानगर की रामगढ़ कॉलोनी निवासी सुरेश कुमार मिश्रा (67) की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे और ऑटो पार्ट्स का व्यापार करते थे।
विज्ञापन

उनके बेटे श्रीकांत मिश्रा ने बताया कि उनके पिता घर से दो किलोमीटर दूर आशियाना क्षेत्र में जोनल पार्क रोज पैदल टहलने जाते थे। रविवार सुबह पांच बजे वॉक के लिए जाते समय जोनल पार्क के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इसी बीच वहां से गुजर रहे उनके दोस्त ने उन्हें घायल देखकर घरवालों को सूचना दी। उन्हें ट्राॅमा सेंटर ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। परिवार में पत्नी सरिता, दो बेटे और एक बेटी है। श्रीकांत ने मामले की जांच की मांग की है। परिजनों का कहना है कि मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जाएं तो पूरा मामला स्पष्ट हो जाएगा। इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया कि अभी तक घरवालों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें