फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बुजुर्ग की बुखार से मौत, 29 रोगी भर्ती

Thu, 21 Nov 2024 01:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
रायबरेली में बुधवार को जिला अस्पताल के वार्ड में भर्ती बुखार से पीडि़त मरीज।
विज्ञापन
रायबरेली। ठंड के साथ ही जिले में डेंगू, बुखार और उल्टी-दस्त का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुखार के चपेट में आने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके अलावा बुधवार को डेंगू के दो संदिग्ध मरीजों के साथ ही बुखार व उल्टी-दस्त के 29 मरीजों को भर्ती कराया गया है। सीएचसी और पीएचसी में भी रोगियों की संख्या में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

सलोन क्षेत्र के पूरे चोपई निवासी जगदेश (70) पुत्र सूर्यपाल को बीती 18 नवंबर को बुखार से ग्रसित होने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गत मंगलवार की देर रात मरीज की मौत हो गई। बुधवार को डेंगू के संदिग्ध मरीज सरेनी निवासी रन्नो (50) और जायस निवासी दिव्या (12) को भर्ती करके इलाज शुरू किया गया। डेंगू की जांच के लिए सैंपल प्रयोगशाला भेजा गया।
बुखार और डायरिया के चपेट में आने के बाद बुधवार को ज्योति (3), मायावती (58), सचिन (17), विकास (24), सुरेश (30), कृतिका (5), शांती (33), राजेश कुमार (12) समेत 29 मरीजों को भर्ती किया गया। ओपीडी में भी सुबह से ही मरीजों की भीड़ देखने को मिली। दवा और पर्चा काउंटर व प्रयोगशाला में भी लाइन देखने को मिली। उधर, सीएचसी और पीएचसी में भी जुकाम, बुखार, उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ी है। सीएमएस डॉ. प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि अस्पताल में इलाज के लिए पर्याप्त बंदोबस्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें