फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: SGPGI में मिला कैंसर से पीड़ित बुजुर्ग का गला कटा शव, एलटीयू में भर्ती थे; पुलिस कर रही जांच

Mon, 18 May 2026 09:14 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

लखनऊ में SGPGI में कैंसर से पीड़ित बुजुर्ग का गला कटा शव मिला। वह एलटीयू में भर्ती थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
मुश्ताक की फाइल फोटो, जानकारी देते परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में पीजीआई के एलटीयू वार्ड में भर्ती लिवर कैंसर के मरीज मुश्ताक (61) ने सोमवार तड़के ब्लेड से गला रेतकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने इस मामले में कोई आरोप नहीं लगाया है। मौके से पुलिस को ब्लेड मिला है।

विज्ञापन


डीसीपी साउथ अमित आनंद ने बताया कि मुश्ताक गांधीनगर बस्ती के रहने वाले थे। उन्हें 21 अप्रैल को एलटीयू वार्ड के बेड नंबर 11 पर भर्ती किया गया था। सितंबर 2025 में उनका ऑपरेशन भी हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन


मुश्ताक के साथ उनके भाई मुख्तार बतौर तीमारदार मौजूद थे। रविवार रात मुश्ताक बेड पर सो रहे थे और मुख्तार जमीन पर लेटे थे। तड़के करीब चार बजे बगल के मरीज ने मुश्ताक का गला रेता हुआ देखा। उसने शोर मचाया, जिसके बाद मुख्तार और अस्पताल प्रशासन के लोग जाग उठे। सूचना पर पहुंची पुलिस को मौके से ब्लेड मिला है।

सोता रहा भाई, कुछ भी पता नहीं चल सका

मुश्ताक के भाई मुख्तार ने बताया कि रात को सब ठीक था। बगल के मरीज के शोर मचाने पर ही उन्हें घटना का पता चला। मुश्ताक की पत्नी शफीकुन निशा ने कहा कि डॉक्टरों ने उन्हें दो-तीन दिन में छुट्टी मिलने की बात कही थी। परिवार को अचानक हुई इस घटना का कोई कारण नहीं पता। मुश्ताक की हार्डवेयर की दुकान थी और उनकी एक बेटी मंतशा है।

बीमारी और आर्थिक तंगी हो सकती है वजह

डीसीपी ने बताया कि शुरुआती छानबीन में यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। पुलिस को संदेह है कि कैंसर और आर्थिक तंगी से परेशान होकर मुश्ताक ने यह कदम उठाया। पुलिस इसके अलावा भी अन्य पहलुओं पर जांच कर रही है। वार्ड और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी जा रही हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें