फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: नगर निकायों में तबादलों पर सख्ती, ऑनलाइन होगा तैनाती व सेवा ब्योरा; पढ़ें पूरा अपडेट

Mon, 18 May 2026 08:50 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी में नगर निकायों में तबादलों पर सख्ती होगी। तैनाती व सेवा ब्योरा ऑनलाइन होगा। इससे लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे कर्मचारियों को हटाने का रास्ता भी साफ हो गया है। आगे पढ़ें पूरा अपडेट...
विज्ञापन
नगर निकायों में तबादलों पर सख्ती।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के नगर निकायों में अब कर्मचारियों के तबादले मनमाने तरीके से नहीं हो सकेंगे। तैनाती और सेवा से जुड़ा पूरा विवरण ऑनलाइन किए जाने के बाद तबादला प्रक्रिया अधिक पारदर्शी हो जाएगी। लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे कर्मचारियों को हटाने का रास्ता भी साफ हो गया है।

विज्ञापन


स्थानीय निकाय निदेशालय ने सभी नगर आयुक्तों, नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों (ईओ) को निर्देश दिया है कि उत्तर प्रदेश पालिका केंद्रीय सेवा के सभी कार्मिकों का पूरा सेवा विवरण अनिवार्य रूप से मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड किया जाए। 

निदेशालय का कहना है कि इस व्यवस्था का उद्देश्य कर्मचारियों को समय पर सेवा लाभ उपलब्ध कराना और विभागीय गड़बड़ियों पर रोक लगाना है। सभी जानकारियां ऑनलाइन होने से जवाबदेही बढ़ेगी। तबादला प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित होगी। 
विज्ञापन


ऑनलाइन डेटा उपलब्ध होने के बाद यह स्पष्ट रूप से पता चल सकेगा कि कौन कर्मचारी कितने समय से एक ही स्थान पर तैनात है? कब उसका तबादला हुआ और क्या वह कार्यमुक्त हुआ या नहीं? इसी जानकारी के आधार पर भविष्य में तबादले किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें