फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 300 रुपये के लिए बड़े भाई ने गर्म चिमटे से जलाया, बेरहमी से पीटा

Sun, 26 Jul 2026 01:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। 300 रुपये उधार के विवाद में गाजीपुर गांव निवासी सोनू कश्यप को उसके बड़े भाई नंद किशोर ने तीन साथियों के साथ गर्म चिमटे से जलाया। उसे बेरहमी से पीटा भी गया। सोनू की शिकायत पर गाजीपुर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने मुख्य आरोपी नंद किशोर और उसके साथी इंदिरानगर सेक्टर-21 निवासी मोहित कश्यप को गिरफ्तार किया है। घटना में शामिल दो अन्य आरोपी दीपांशु कश्यप और बबलू की तलाश जारी है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर गाजीपुर राजेश कुमार मौर्य ने बताया कि मूलरूप से हरदोई के पतरौली भटपुर निवासी सोनू कश्यप मजदूरी करते हैं। सोनू के अनुसार, कुछ दिन पहले उन्होंने नंद किशोर से 300 रुपये उधार लिए थे। 14 जुलाई को उधार की रकम वापस मांगने पर दोनों भाइयों में विवाद बढ़ गया। नंद किशोर ने अपने तीन साथियों को बुला लिया। आरोपियों ने उन्हें गर्म चिमटे से जलाया और लात-घूंसों से पीटा। घर में मौजूद लोगों ने उन्हें बचाया। उन्होंने इलाज के बाद 24 जुलाई को एफआईआर दर्ज कराई। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी मोहित मूलरूप से सीतापुर के सिधौली गोड़ियन पुरवा का रहने वाला है। सभी आरोपी मजदूरी करते हैं।



भूत भगाने के लिए चिमटे से जलाने का दावा
इंस्पेक्टर राजेश कुमार मौर्य ने बताया कि पूछताछ में नंद किशोर ने पुलिस को बताया कि छोटे भाई सोनू पर भूत प्रेत का साया था। उसी को भगाने के लिए उसने गर्म चिमटे से सोनू के शरीर को जलाया था। पुलिस आरोपी के इस दावे की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें