फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आठवीं की छात्रा से कार में दुष्कर्म व वीडियो बनाने का आरोप, गिरफ्तार

Tue, 03 Mar 2026 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन
लखनऊ। आशियाना इलाके में रह रही आठवीं की छात्रा को 26 फरवरी को वैन चालक ने फोन पर मेसेज भेजकर बुलाया और कार में दुष्कर्म किया। इसके बाद छात्रा का अश्लील वीडियो बना लिया। छात्रा की मां की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

आशियाना थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने बताया कि क्षेत्र में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी की मां के अनुसार, उनकी पुत्री एक स्कूल में कक्षा आठ की छात्रा है। आरोप है कि उसी स्कूल में डेढ़ वर्ष पूर्व गोपालपुरी आलमबाग का रहने वाला मोहित उर्फ केशव थारू वैन चालक था। 26 फरवरी की रात आरोपी ने उनकी पुत्री को फोन पर मेसेज भेजकर सपोर्टगंज पुल पर बुलाया और सफेद रंग की कार में उसके साथ दुष्कर्म किया। आशियाना इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह ने बताया कि मां की नामजद लिखित शिकायत पर सोमवार को आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें