फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच: रोशनी के लिए रखे चिराग से लगी आग में आठ साल के मासूम की जलकर मौत, चार झुलसे

Wed, 28 Oct 2020 12:00 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

बहराइच के हुजूरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लखनी दास पुर निवासी कुंजबिहारी के घर में अचानक आग लगने से चार लोग बुरी तरह झुलस गए। जिसमें आठ वर्षीय बालिका की मौके पर मौत हो गयी।

विज्ञापन


कुंजबिहारी के घर में तीन दिन पहले बेटा हुआ था। रात साढ़े नौ बजे घर के लोग खाना खाकर सो चुके थे। अचानक रोशनी के लिए रखे चिराग से आग लग गयी जिसमें पूरा घर जलकर खाक हो गया। हादसे में कुंजबिहारी की पत्नी सुनीता व उनकी सास-बच्चे सहित चार लोग झुलस गए। शोभावती पुत्री कुंजबिहारी आठ वर्ष की मौके पर ही मौत हो गयी।
विज्ञापन


अन्य तीन लोगों को इलाज के लिए सीएचसी कैसरगंज भेजा गया। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया।

प्रभारी निरीक्षक आरपी यादव ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर गया था।  घायलों का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें