फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटकता मिला मासूम, घर में मचा कोहराम

Fri, 19 May 2017 09:47 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
फंदे से लटकता म‌िला मासूम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लखनऊ के बीकेटी के गांव शिवपुरी में बृहस्पतिवार दोपहर संदिग्ध हालात में आठ साल के बच्चे का शव फंदे के सहारे घर में लटकता मिला। लोगों ने सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी।
विज्ञापन


अधिकारियों की फटकार पर तीन घंटे बाद पहुंची पुलिस ने छानबीन कर छात्र का शव फंदे से उतारा। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि हत्या कर शव लटकाया गया है। एसआई संजय सिंह का कहना है कि छात्र ने फांसी लगाई है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के मुताबिक, शिवपुरी निवासी किसान लाल बिहारी का बेटा विमलेश (8) सरकारी स्कूल में तीसरी का छात्र था।
विज्ञापन

 
Trending Videos
विज्ञापन

धन्नी से रस्सी के सहारे लटक रहा था शव

फंदे से लटका हुआ मासूम - फोटो : amar ujala
दोपहर दो बजे लाल बिहारी कठवारा में सब्जी की दुकान लगाने गया था। पत्नी रामदेवी छोटी पुत्री छोटकी को लेकर मायके माल गई थी। किसान के पिता रामेश्वर, बेटे सत्य नारायण, संतलाल गांव के बाहर खेत पर काम करने गए थे।

मवेशियों को चारा खिलाने के बाद बेटी शालिनी घर लौटी तो देखा कि विमलेश का शव कमरे में धन्नी से रस्सी के सहारे लटक रहा था। वह शोर मचाते हुए बाहर निकली और पड़ोसियों को सूचना दी। ग्रामीण छात्र के बाबा रामेश्वर व भाइयों को घर लेकर आए। फोन से मां व पिता को सूचना दी गई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें