फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आठ ट्रेनें बदले रूट से चलेंगी, यात्रियों को होंगी दिक्कतें

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। रेलवे प्रशासन ने अपरिहार्य कारणों से आठ ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया है। यह बदलाव रविवार से लागू हो गया है। प्रभावित ट्रेनें अब महादेवखेड़ी, बीना मालखेड़ी और आगासोद के रास्ते चलाई जाएंगी।
विज्ञापन

रेलवे के अनुसार, 19053 सूरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस 23 अक्तूबर को सूरत से महादेवखेड़ी-बीना मालखेड़ी-आगासोद के रास्ते चलेगी। वहीं, 19054 मुजफ्फरपुर-सूरत एक्सप्रेस रविवार को इसी मार्ग से चलाई गई। इसी तरह, 22 अक्तूबर को 15045 गोरखपुर-ओखा एक्सप्रेस और 18 अक्तूबर को 15046 ओखा-गोरखपुर एक्सप्रेस भी इसी बदले मार्ग से चलेगी।
19165 अहमदाबाद-दरभंगा एक्सप्रेस 21 और 23 अक्तूबर, 19166 दरभंगा-अहमदाबाद एक्सप्रेस 17, 19, 21 और 24 अक्तूबर, 19167 अहमदाबाद-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस 17, 19, 20, 22 और 24 अक्तूबर, 19168 वाराणसी सिटी-अहमदाबाद एक्सप्रेस 18, 20, 22 और 23 अक्तूबर बदले मार्ग से गुजरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें