फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वीन मेरी आठ मेडिकल अफसर, 32 नर्स की होगी भर्ती

Sat, 09 Mar 2019 01:20 AM IST
सौरभ दिक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
doctor
विज्ञापन
क्वीन मेरी अस्पताल में 100 बेड बढ़ाने की क वायद के तहत मेडिकल ऑफिसर और नर्सिंग स्टाफ की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। क्वीन मेरी में करीब 400 बेड हैं। मरीजों का दबाव होने की वजह से कई बार एक बेड पर दो-दो मरीजों को रखना पड़ता है।
विज्ञापन


इससे संक्रमण का भी खतरा रहता है। पिछले दिनों अस्पताल के लिए मातृ-शिशु कल्याण केंद्र के तहत 180 बेड स्वीकृत किए गए हैं। इसमें पहले फेज में 100 बेड को शुरू किया जा रहा है, बाकि 80 बेड दूसरे फेज में शुरू किया जाएगा। इसके तहत चिकित्सा कर्मियों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

17 मार्च है अंतिम तिथि
मेडिकल ऑफिसर के आठ पद के लिए एमबीबीएस डिग्री मांगी गई है। इसके साथ ही डीजीओ, एमडी (गायनी) एवं डीए. एमडी (एनेस्थीसियोलॉजी) को वरीयता दी जाएगी। इसी तरह नर्सिंग स्टाफ के 32 पद के लिए योग्यता नर्सिंग डिप्लोमा रखी गई है। इसमें बीएससी नर्सिंग और एचडीयू या आईसीयू में काम करने के अनुभव वालों को वरीयता दी जाएगी। मेडिकल ऑफिसर का फिक्स मानदेय 60 हजार और नर्सिंग स्टाफ का 30 हजार रखा गया है। आवेदन की अंतिम तिथि 17 मार्च है।
विज्ञापन


स्टाफ मिला फिर भी नहीं चली बर्न यूनिट
केजीएमयू में स्टाफ के चक्कर में कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं लटकी हुई है। बर्न यूनिट के लिए संकाय सदस्य मिल गए हैं। पैरा मेडिकल स्टाफ के लिए दो बार संशोधित प्रस्ताव भेजा जा चुका है। इसके बाद भी अभी तक स्टाफ नहीं मिल पाया है। ऐसी स्थिति में बर्न यूनिट का संचालन नहीं हो पा रहा है। यह बर्न यूनिट करीब 10 साल से तैयार हो रही है। यहां तैनात किए गए रेजिडेंट डॉक्टरों को यूनिट के संचालन होने तक दूसरे विभाग से अटैच किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें