फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में जंगली सूअर के हमले में आठ ग्रामीण घायल, काबू पाने में नाकाम रहने पर गोली मारी

Tue, 26 Nov 2019 07:54 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबेडकरनगर
विज्ञापन
सुअर के हमले में घायल हुआ ग्रामीण। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

अंबेडकरनगर के हंसवर थाना क्षेत्र के काजीपुर व बहाउद्दीनपुर गांव में मंगलवार को घुसे एक जंगली सूअर ने जमकर उपद्रव मचाया। उसके हमले से करीब आठ ग्रामीण गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने ग्रामीणों के साथ मिलकर सूअर को काबू में करने का प्रयास किया, लेकिन उसके मंसूबे को देखते हुए सभी को अपना पैर पीछे खींचने पड़े।

विज्ञापन


काबू में न आता देख लाइसेंसी बंदूक से सूअर को मौत के घाट उतार दिया गया। घायलों को सीएचसी बसखारी ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

बहाउद्दीनपुर गांव में मंगलवार को उस समय अफरा तफरी का माहौल बन गया जब एक जंगली सूअर भटकते हुए गांव में पहुंच गया। गांव निवासी सोनी पत्नी महावीर पर सूअर ने हमला बोल दिया। महिला की गुहार पर दौड़े उसके पति ने उसे सूअर से अलग करना चाहा तो उस पर भी हमला बोल दिया।
विज्ञापन


गुहार पर पहुंचे गांव के हरिश्चन्द्र, महेश, अलगू, पूनम व अजय शुक्ल ने सूअर को भगाने का प्रयास किया लेकिन वह भी हमले में घायल हो गए। इस बीच सूअर बगल के गांव काजीपुर जा पहुंचा। वहां गांव निवासी मुंशीलाल व रमई पर भी हमला बोल घायल कर दिया। काबू में न होता देख दो ग्रामीणों ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से सूअर पर फायर कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें