लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज (आईएमएस) में विद्यार्थियों को बेहतर प्रबंधन की शिक्षा देने के लिए आगामी सत्र से बीबीए एनालिटिक्स कोर्स शुरू होगा। पहले सत्र में 60 सीटों पर प्रवेश लिए जाएंगे। आगे विद्यार्थियों की रुचि के आधार पर सीटें बढ़ाने व घटाने का फैसला किया जाएगा। प्रवेश के लिए आवेदन फॉर्म ऑनलाइन भरे जाएंगे।
विज्ञापन
आईएमएस की विभागाध्यक्ष डॉ. विनीता काचर ने बताया कि कार्यक्रम शुरू करने के लिए संस्थान स्तर सहमति बन चुकी है और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) से अनुमोदन भी मिल गया है। नए कोर्स में दाखिले प्रवेश परीक्षा के माध्यम से लिए जाएंगे। 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थी आवेदन के लिए पात्र होंगे। उनके लिए जो सबसे खास बात होगी वह यह है कि वह बीबीए और एमबीए एनालिटिक्स दोनों की पढ़ाई एक ही संस्थान से कर पाएंगे। इसका कितना शुल्क होगा, इसपर विचार हो रहा है। जल्द ही इसे तय कर घोषणा कर दी जाएगी।