फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज कराने जा रहे एक परिवार के आठ लोगों की भीषण हादसे में मौत

Sat, 27 Aug 2016 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार के मुखिया का इलाज कराने एसयूवी से लखनऊ जा रहे एक ही परिवार के आठ लोगों की शनिवार को एक्सीडेंट में मौत हो गई। हादसा सम्मनपुर थाना अंतर्गत कुर्कीबाजार के पास हुई जब एसयूवी सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा भिड़ी। हादसे में ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र जहांगीरगंज के नरियांव गांव निवासी हाजी वकील अहमद को शनिवार सुबह परिवारीजन इलाज के लिए लखनऊ ले जा रहे थे। सुबह करीब साढ़े पांच बजे कुर्कीबाजार पहुंचे तो लापरवाहीपूवर्क सड़क के किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा भिड़ी।

हादसे में एसयूवी के परखच्चे उड़ गए, जबकि टक्कर के चलते ट्रैक्टर सड़क किनारे गड्ढे में जाकर पलट गया था। टक्कर की आवाज व चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक ने बीच रास्ते में जबकि एक अस्पताल में तोड़ा दम

- फोटो : amar ujala
ग्रामीणों ने एसयूवी में फंसे लोगों को बाहर निकाला लेकिन तब तक छह यात्रियों की मौत हो चुकी थी। अस्पताल ले जाते समय तीन घायलों में से एक की रास्ते में जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। चालक साकिब (26) पुत्र मसीउज्जमा निवासी जहांगीरगंज को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है।

इन यात्रियों की हुई मौत
सड़क हादसे में मरने वाले आठ लोगों में परिवार के मुखिया वकील अहमद (55) के अलावा उनकी पत्नी साबितुलनिशा (50), वकील के भाई शकील अहमद (35) तथा परिवार के सदस्य कमरुलहसन (52), अब्दुल रब (55), मुनीर अहमद (45), मुजीबुलनिशा (62) तथा सिराजुलनिशा (58) शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें