शिया धर्मगुरु मौलाना डॉ. कल्बे सादिक ने ईद 26 जून को मनाई जाने का मनाए जाने का एलान किया है।
उन्होंने कहा, दुनिया भर की विश्वसनीय वेधशालाओं से मिली जानकारियों के मुताबिक इस साल 26 मई (29 शाबान ) को भारत के क्षितिज पर रमजानुल मुबारक का चांद नजर आने की उम्मीद काफी कम है।
लिहाजा रमजानुल मुबारक की पहली तारीख 28 मई होने की काफी संभावना है।
उन्होंने चांद कमेटियों से 26 मई को रमजान का चांद दिखाई देने के संबंध में जानकारी जुटाने में कोई कमी न करने की गुजारिश की है ताकि तस्दीक के जरिये भी चांद के होने की पुष्टि हो सके।
डॉ. कल्बे सादिक ने कहा कि इस्लामिक माह शव्वाल का चांद 25 जून को भारत के क्षितिज पर नजर आएगा। इसके मुताबिक ईद-उल-फित्र 26 जून को मनाई जाएगी।