यूपी में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने छापेमारी की बड़ी कार्रवाई की है। आईटी विभाग ने जानकारी दी कि डायरेक्टर हेल्थ हृदय शंकर तिवारी, आईएएस विमल कुमार शर्मा, उनकी आरटीओ पत्नी ममता शर्मा और विशेष सचिव कारागार सत्येंद्र सिंह के कई ठिकानों पर छापेमारी की गई।
हृदय शंकर तिवारी के मेरठ, बागपत, ग्रेटर नोएडा, लखनऊ और दिल्ली में कुल आठ ठिकानों की तलाशी ली गई।
विमल शर्मा और ममता शर्मा के मेरठ, नोएडा, मैनपुरी शहरों में आठ ठिकानों पर कार्रवाई हुई।
वहीं सत्येंद्र सिंह के लखनऊ और नोएडा के छह आवासों पर छापा मारा गया।