फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद-उल-अजहा: मस्जिदों में अदा हुई नमाज,  इबादत के बाद शुरू होगा कुर्बानी का सिलसिला, ड्रोन से हुई निगरानी

Thu, 29 Jun 2023 11:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

कुर्बानी के जज्बे के साथ ईद-उल-अजहा पर बृहस्पतिवार को लखनऊ सहित अलग-अलग जिलों की मस्जिदों में नमाज अदा की गई। इस मौके पर ड्रोन से निगरानी की गई। 
विज्ञापन
लखनऊ में बकरीद पर नमाज पढ़ी गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुर्बानी के जज्बे के साथ ईद-उल-अजहा पर बृहस्पतिवार को अल्लाह की बारगाह में लाखों सिर सजदे में झुके। शहर में ईद-उल-अजहा की सबसे बड़ी जमात ऐशबाग ईदगाह में अदा की गई। इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली  ने नमाज पढ़ाया। शिया समुदाय की सबसे बड़ी जमात आसिफी मस्जिद में अदा हुई। यहां मौलाना सैयद सरताज हुसैन की इमामत में ईद-उल-अजहा की नमाज सुबह 11 बजे अदा हुई। टीले वाली मस्जिद के इमाम मौलाना फजलुल मन्नान रहमानी  ने ईद-उल-अजहा की नमाज अदा कराई।

विज्ञापन


बाजारों में छाई ईद-उल-अजहा की खुशियां
ईद-उल-अजहा की खरीदारी की रौनक बाजारों में बृहस्पतिवार देर रात तक छाई रही। अमीनाबाद, मौलवीगंज व नक्खास और चौक में कपड़ों के साथ खाने-पीने के सामान की जमकर खरीदारी हुई। नमाज के लिए कुर्ता, टोपी भी खूब बिकी। उधर, बकरा मंडियों में रात भर भीड़ उमड़ती रही।

कुर्बानी के लिए दुबग्गा और खदरा में लगे बाजार में करीब 18 करोड़ के बकरे बिक गए। बड़े जानवरों में कुर्बानी के हिस्से के लिए करीब 10 करोड़ का कारोबार हुआ है। उधर, चिकवों ने कुर्बानी के लिए 600 से लेकर 2000 रुपये तक रेट फिक्स कर दिए हैं।
विज्ञापन


कड़ी सुरक्षा के बीच हुई बकरीद की नमाज़

अमेठी, बकरीद की नमाज़ बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच पढ़ी गयी। प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। अमेठी के जामा मस्जिद, गौरीगंज के रजा मस्जिद सहित 115 मस्जिद व 114 ईदगाह पर नमाज पढ़ी गई। नमाज़ में मुल्क में अमन व शांति के लिए प्रार्थना की गई। प्रशासन ने सुरक्षा के इंतजाम किये हैं।

बकरीद पर सुबह से ही भ्रमण पर निकले अधिकारी

सीतापुर, बकरीद को लेकर अधिकारी गुरुवार सुबह से ही भ्रमण कर रहे हैं। जिलाधिकारी सीतापुर अनुज सिंह,  पुलिस अधीक्षक सीतापुर घुले सुशील चन्द्रभान ने अधिकारियों संग सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। ईदगाह व अन्य स्थानों पर ईद अल-अज़हा की नमाज़ पढ़ी गई। 

अदा हुई नमाज 

अयोध्या, सिविल लाइन ईदगाह में शुरू हुई ईद उल अजहा बकरीद की नमाज,कड़ी सुरक्षा के बीच पढ़ी जा रही नमाज, अभी प्रथम शिफ्ट की ईदगाह में पढ़ी जा रही नमाज, दूसरे स्विफ्ट के लिए ईदगाह के बाहर लगी नमाजियों की भीड़,विभिन्न मस्जिदों में अलग-अलग समय पर पढ़ी जाएगी बकरीद की नमाज, सिविल लाइन ईदगाह पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, एसएसपी राजकरण नैयर मे खुद संभाली सुरक्षा की कमान।

कड़ी सुरक्षा के बीच हुई बकरीद की नमाज़

बहराइच। बकरीद की नमाज़ बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच पढ़ी गयी। पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। नेपाल बॉर्डर से लेकर अन्य जगहों पर पुलिस फोर्स तैनात रही। शहर में ईदगाह जाकर डीएम, एसपी ने लोगों को बकरीद की बधाई दी।

कुर्बानी की तैयारियों के साथ देर रात तक हुई खरीदारी
ईद उल अजहा की मुबारकबाद के साथ बुधवार को दिन भर खरीदारी का दौर चलता रहा। बाजारों में ईद उल अजहा की रौनक देर रात तक छाई रही। अमीनाबाद, मौलवीगंज व नक्खास बाजारों में लोगों ने खूब खरीददारी की। यहां पर महिलाओं की टोलियां चूड़ियां कंगन खरीद कर सजने संवरने की तैयारियां करती रहीं। वहीं मेहमाननवाजी के इंतजाम को लेकर भी तैयारियां जारी थीं। उधर, कुर्बानी के लिए बकरा मंडियों में रात भर खरीददारों की भीड़ उमड़ती रही।

राजधानी में ईद उल अजहा मनाने की तैयारियों में जुटे खरीददार अमीनाबाद, नक्खास, खदरा, डालीगंज, निशातगंज की बाजारों में देर रात तक जमे रहे। चूड़ी कंगन व कपड़ों की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ उमड़ी। खानपान का स्वाद लेने वाले भी देर रात तक ईद-उल-अजहा की रौनक का लुत्फ लेते रहे। बकरीद की तैयारियों को लेकर नक्खास और अकबरी गेट करीब-करीब पूरी रात खुला रहा। यहां चूड़ी कंगन व कपड़ों के साथ नमाज के लिये कुर्ता टोपी की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। चौक की गलियां देर रात तक ईद-उल-अजहा से रौशन रहीं। वहीं खदरा में भी पूरी रात दुकानों में खरीदारी हुई।

शहर की दो मंडियों में अकेले 18 करोड़ के बिके बकरे
ईद-उल-अजहा पर कुर्बानी के लिये दुबग्गा और खदरा में नए पुल के नीचे गोमती नदी के किनारे लगे बकरा बाजार में करीब 18 करोड़ के बकरे बिक गये है। वहीं बड़ें जानवरों में कुर्बानी के हिस्से के लिये करीब 10 करोड़ के पड़वों का कारोबार हुआ है। हालांकि ये आंकड़ा और भी ज्यादा है क्योंकि बड़ी तादात में बकरा व्यापारी अपने बकरे मंडी के बाहर सड़क पर घूम घूम कर भी बेचते है। बाजार में 12 हजार से 35 हजार तक औसत कीमत के बकरो की बिक्री ज्यादा हो रही है। दुबग्गा और खदरा नए पुल के नीचे लगे बकरा बाजार में देर रात तक बकरों की खरीदारी के लिये ग्राहक को आना जाना लगा रहा। 

दुबग्गा मंडी कमेटी के सदस्य अबरार अहमद बताते हैं कि मंडी में इस बार महंगे बकरों के व्यापारी भी पहुचे है तो वहीं दूसरी ओर लेने वाले शौकीन भी नजर आ रहे है। उन्होंने बताया कि सबसे ज्यादा बिक्री बकरईद के एक दिन पहले होती है लेकिन शाम को हुई बारिश ने खरीदार कम कर दिये। वो बताते है कि 10 दिनों में करीब मंडी में 3 से 4 हजार के बकरे बिके हैं। वहीं खदरा पुल के नीचे लगी मंडी कमेटी के सदस्य शावेज ने बताया कि यहां पर करीब 3 हजार बकरे बिक चुके है। एक बकरे की औसत कीमत 25 हजार रुपये के हिसाब से दो मंडियों में ही करीब 18 करोड़ का कारोबार हुआ है। वहीं मंडी के बाहर अलग-अलग जगहों पर पशु व्यापारियों की बिक्री को शामिल करने पर यही आंकड़ा 30 से 40 करोड़ तक पहुंच जाएगा। कुरैश वेलफेयर फाउंडेशन के महासचिव शहाबउददीन कुरैशी ने बताया कि कुर्बानी का हिस्सा लेने के लिये शहर की कई मंडियों में एक अंदाजे के मुताबिक करीब 10 करोड़ के पड़वों की बिक्री भी हुई है। उन्हाेंने बताया कि मंडियों में 14 हजार रूपये लेकर 25 हजार रूपये तक पड़वे मौजूद हैं।

अल्लाह के नाम वाला बकरा खींच रहा अपनी ओर
इलाहाबाद के मुश्ताक अहमद तोता परी व देसी नस्ल के सलमान और गनी को लेकर दुबग्गा मंडी पहुंचे है। दोनों की गर्दन पर अल्लाह का नाम होने का दावे से ग्राहकों भीड़ उन्हें देखने के लिये जुट रही है। इन बकरों की कीमत 51-51 लाख रूपये रखी गई है। मुश्ताक अहमद ने बताया कि बकरों के दाम 11-11 लाख रूपये लग चुके हैं। अभी सही कद्रदान का इंतजार है।

2800 में ले सकते है कुर्बानी का हिस्सा
कुर्बानी के लिये बकरे न खरीद पाने वालों के लिये इस्लाम मे बड़े जानवरों में सात लोगों के शामिल की सहूलियत दी गई है। इस शहर में कई जगहों पर मोहल्ला कमेटियों, नदवा, बिल्लोचपुरा आदि जगहों पर बड़े जानवरों में हिस्सा लेने की व्यवस्था की गई है। इस बार 2800 रूपये से 4000 रूपये में कुर्बानी का हिस्सा मिल रहा है।

कुर्बानी के लिए बुक होने लगे चिकवे
कुर्बानी केलिए शहर में चिकवों की मारामारी से बचने के लिये लोगों ने अभी से चिकवे बुक कर लिये है। चिकवों ने भी बकरों की सेहत केमुताबिक अपने रेट तय कर दिये हैं। कुर्बानी के लिए 600 रूपये से लेकर 2000 रूपये तक चिकवों ने रेट फिक्स कर दिये है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें