शिया धर्मगुरु मौलाना डा. कल्बे सादिक ने ईद 6 जुलाई को होने का ऐलान किया है।
उन्होंने कहा कि दुनिया भर की विश्वसनीय वेधशालाओं से मिली जानकारियों के मुताबिक इस साल 6 जून (29 शाबान) को भारत के क्षितिज पर रमजानुल मुबारक का चांद नजर आयेगा।
इसके मुताबिक रमजानुल मुबारक की पहली तारीख 7 जून को होगी।
उन्होंने कहा कि इस्लामिक माह शव्वाल का चांद 5 जुलाई 2016 (29 रमजान) को होने की संभावना है।
देश भर में जहां-जहां आसमान साफ होगा वहां पर ईद का चांद नजर आयेगा।
उन्होंने कहा कि इसके मुताबिक ईदुल फित्र 6 जुलाई को मनाई जाएगी।