फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन बाजार से मुकाबले के लिए कार्निवाल जैसे प्रयास सराहनीय : ब्रजेश पाठक

विज्ञापन
कार्यक्रम में ब्रजेश पाठक।
विज्ञापन
लखनऊ। नवरात्र के पहले दिन से शुरू हुए नए भारतीय नवर्ष का व्यापारियों ने कॉर्निवाल लगाकर स्वागत किया। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से शुरू हुए नए विक्रम संवत 2082 पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की ओर से अलीगंज में लगे व्यापारी कॉर्निवाल मेले का डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने उद्घाटन किया। कहा कि ऑनलाइन बाजार से व्यापारियों की बढ़ती चुनौतियों में ऐसे कॉर्निवाल लाभप्रद सिद्ध होंगे।
विज्ञापन


कपूरथला चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक व अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने व्यापारियों को भारतीय नववर्ष की बधाई दी। विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ कठपुतली, योग, बैंड व जादू समेत भारतीय परिधान में फैशन शो हुआ। कपूरथला से पुरनिया चौराहे तक तीन किलोमीटर के दायरे में पूरे बाजार को दुल्हन की तरह सजाया गया था। दुकानदारों ने भी सामान खरीदने पर छूट का प्रबंध किया।
संदीप बंसल ने बताया कि अलीगंज इकाई की यह शुरुआत जबरदस्त रही है। अगले वर्ष भारतीय नववर्ष पर देश भर के बाजारों को सजाने का प्रयास किया जाएगा। व्यापारी समाज को यदि ऑनलाइन से मुकाबला करना है तो उसको ग्राहक को अधिक से अधिक सुविधाएं मुहैया करानी होगी। हमारा यही नववर्ष है, व्यापारियों को यही नववर्ष मनाना चाहिए।
विज्ञापन

निशातगंज, सहादतगंज, नजीराबाद और लखनऊ के लगभग सभी बाजारों में व्यापारियों ने ग्राहकों को मिठाई खिलाकर नववर्ष की बधाई दी। महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी, अलीगंज इकाई के अध्यक्ष विनय अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप अग्रवाल, युवा प्रदेश महामंत्री आकाश गौतम, युवा महानगर अध्यक्ष अश्वन वर्मा, वरिष्ठ महामंत्री राजीव कक्कड़, शुभम मौर्य, शरद तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें