लखनऊ। शोधार्थी को डिग्री ही नहीं शोध की गुणवत्ता पर भी ध्यान देना चाहिए। तभी बेहतर परिणाम आते हैं। ये बात बीबीएयू के डीन ऑफ एकेडमिक अफेयर्स प्रो. एस विक्टर बाबू ने कहीं। वे बीबीएयू में रविवार को 10 दिवसीय अनुसंधान पद्धति कोर्स के समापन पर बोल रहे थे। कोर्स निदेशक डॉ. तरुणा ने सामाजिक विज्ञान के क्षेत्र में शोध की गुणवत्ता के लिए आधुनिक शोध पद्धतियों जोर दिया। किसी भी विषय पर शोध करते समय कई नैतिक मुद्दे आते हैं, जिनका हमें ध्यान रखना होता है।