जहरीली धुंध का असर मंगलवार को सबसे ज्यादा लखनऊ पर रहा। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की रिपोर्ट में ये बात सामने आई।
इस धुंध के हानिकारक प्रभाव से बचने के लिए यूपी के मुख्य सचिव राहुल भटनागर ने आला अफसरों के लिए अहम निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने वायु प्रदूषण से प्रभावित शहरों में तत्काल प्रभाव इस इन प्रदूषण नियंत्रण उपायों को अमल में लाने की हिदायत दी है।
मुख्य सचिव मंगलवार को शास्त्री भवन स्थित अपने कार्यालय में बैठक के दौरान अधिकारियों को ये निर्देश दिए।