फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शिक्षकों की तैनाती के फेर में आठ हजार बच्चों की पढ़ाई प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी के सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों के समायोजन का आदेश जारी होने के बाद भी जॉइनिंग नहीं होने से करीब आठ हजार बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। जिन स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए समायोजन किया गया, वहां अब भी शिक्षकों का इंतजार है। वहीं, समायोजित शिक्षक मनचाही तैनाती के लिए सिफारिश लगा रहे हैं और नई तैनाती को लेकर आपत्तियां जता रहे हैं। अगले महीने से निपुण आकलन भी शुरू होना है।
विज्ञापन

राजधानी में करीब 400 सरप्लस शिक्षकों का समायोजन होना था। इनमें से 300 शिक्षकों की आपत्तियां कोर्ट में लंबित हैं, जबकि शेष 100 शिक्षकों का समायोजन कोर्ट के आदेश पर किया गया था। इसके बावजूद जॉइनिंग को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सकी है। शिक्षकों के नए विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण नहीं करने से उन स्कूलों में पढ़ाई का नुकसान हो रहा है, जहां शिक्षकों की जरूरत है।
दूरी, सुविधाओं और बीमारी का दे रहे हवाला
समायोजन के बाद शिक्षक कई तरह की आपत्तियां जता रहे हैं। उनका कहना है कि कुछ शिक्षकों को ऐसे विद्यालयों में भेजा गया है, जहां पहले कोई शिक्षक नहीं था। नई तैनाती पर दूरी बढ़ने और विद्यालय में पर्याप्त सुविधाएं नहीं होने की भी शिकायतें हैं। कुछ शिक्षक बीमारी का हवाला दे रहे हैं। उनका यह भी कहना है कि नई तैनाती वाले विद्यालयों में अवकाश लेना मुश्किल होगा।
विज्ञापन




समायोजन सूची की दोबारा से समीक्षा हो तो इसमें कई ऐसे विद्यालय हैं जो पास में हैं। पास के स्कूलों में भेजा जाए तो अधिकांश शिक्षक चले जाएंगे। कई शिक्षकों के विद्यालय दूर हो हो गए हैं। पास के स्कूलों में तैनाती दी जानी चाहिए।

सुधांशु मोहन, जिलाध्यक्ष, प्राथमिक शिक्षक शर्मा गुट



समायोजन में किसी भी शिक्षक को ब्लॉक के बाहर नहीं भेजा गया है। सभी से विकल्प लेकर ही समायोजन सूची जारी की गई है। उसके बाद भी जो शिक्षक नहीं ज्वॉइन कर रहे हैं उन्हें चेतावनी दी गई है यदि नहीं ज्वॉइन करते हैं तो वेतन रोका जाएगा।
विज्ञापन


- विपिन कुमार, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें