फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों को किया संबोधित, बोलीं- तकनीक का बेहतर प्रयोग करें

Thu, 18 May 2023 12:07 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी की माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने  दो दिवसीय राज्य रिसोर्स ग्रुप की कार्यशाला में शिक्षकों से तकनीक का बेहतर प्रयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने शिक्षकों को निर्भीक होकर काम करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद की ओर से दो दिवसीय राज्य रिसोर्स ग्रुप की कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला को ऑनलाइन संबोधित करते हुए माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने कहा की आज का प्रशिक्षण आगे के लिए काफी उपयोगी होगा। इससे बच्चों का भी मार्ग प्रशस्त होगा। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शिक्षक आगे आने वाले समय में बच्चों का उचित मार्गदर्शन करें। उन्होंने कहा की यह समय तकनीक का है। शिक्षक इसका बेहतर प्रयोग करें। विभाग की ओर से समय से बोर्ड परीक्षा के आयोजन की प्रशंसा न सिर्फ यूपी बल्कि अन्य प्रदेश में भी हो रही है।

ये भी पढ़ें - स्पा और मसाज सेंटरों को तेल-दवा के लिए लेना होगा लाइसेंस, तैयार की जा रही गाइडलाइन
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - विधान परिषद चुनाव में मुकाबले से तय होगी जीत-हार, भाजपा का पलड़ा भारी


उन्होंने शिक्षकों से कहा कि आप निर्भीक होकर काम करें। आप को मानसिक परेशानी न हो, यह मेरी जिम्मेदारी है। इस अवसर पर विशेष सचिव जीएस नवीन कुमार, माध्यमिक शिक्षा निदेशक महेंद्र कुमार, एससीईआरटी निदेशक डॉ अंजना गोयल उपस्थित थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें