फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिसोदिया बोले- भाजपा की चुनौती स्वीकार, 22 दिसंबर को लखनऊ आ रहा हूं कोई बहाना मत बनाना

Wed, 16 Dec 2020 01:10 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया - फोटो : Twitter
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में मिशन यूपी अभियान का एलान कर दिया। दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि मुझे भाजपा के मंत्रियों की 'उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूल बनाम दिल्ली के सरकारी स्कूल' पर बहस करने की चुनौती स्वीकार है।

विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट कर कहा कि 'उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूल बनाम दिल्ली के सरकारी स्कूल' पर खुली बहस की चुनौती कल भाजपा के मंत्रियों ने दी थी। हमें यह चुनौती स्वीकार है। मैं 22 दिसंबर को खुली बहस के लिए लखनऊ आ रहा हूं। बता दीजिए कहां, कितने बजे आना है?

आगे उन्होंने ट्वीट किया कि उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में किया गया आपका काम देखने का निमंत्रण भी मुझे स्वीकार है। आप 10 ऐसे स्कूलों की लिस्ट बता दीजिए जिन्हें भाजपा सरकार ने चार साल में सुधारा हो। जहां नतीजे सुधरे हों, बच्चे प्रतियोगी परीक्षाओं में निकले हों। मैं उन स्कूलों में आपका काम देखने आना चाहूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन





सिसोदिया ने आगे ट्वीट किया कि खुली बहस से मुकर मत जाना। पीछे मत हट जाना। इधर-उधर की बातों में मत उलझना मैं 22 दिसंबर को लखनऊ में रहूंगा।
 
 
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें