फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शिक्षा को मिला प्रमाण, अब हुनर से भविष्य संवारेंगे होनहार

विज्ञापन
राजकीय पॉलीटेक्निक के विद्यार्थी दीक्षांत समारोह के दौरान।
विज्ञापन
लखनऊ। राजकीय पॉलीटेक्निक में शुक्रवार को चौथा दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान वेब डिजाइनिंग, कंप्यूटर, साइबर सुरक्षा, सिविल, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग सहित 15 अन्य तकनीकी क्षेत्र में कौशल लेने वाले 45 मेधावियों सहित 535 विद्यार्थियों को डिप्लोमा और सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि प्राविधिक शिक्षा परिषद के महानिदेशक अविनाश कृष्ण सिंह ने उन्हें सम्मानित किया।
विज्ञापन

महानिदेशक अविनाश कृष्ण सिंह ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में तकनीकी ज्ञान बहुत आवश्यक है। विद्यार्थियों को आधुनिक जरूरतों की मांग के आधार पर खुद को प्रशिक्षित करना चाहिए। प्रत्येक विद्यार्थियों को चार बिंदुओं शिक्षा, नौकरी, सेवा और संस्कार की छवि पर काम करना चाहिए। ऐसे विद्यार्थियों से देश की आकांक्षा जुड़ी हुई है।

संयुक्त निदेशक विजय पाल सिंह ने कहा कि डिप्लोटा प्रमाण पत्र को केवल पदक न माने, यह जिम्मेदारी है। राजकीय पॉलीटेक्निक के प्रधानाचार्य संजीव कुमार सिंह ने कहा कि संस्थान के विद्यार्थी निरंतर अपने क्षेत्र में कामयाबी हासिल कर रहे हैं।
विज्ञापन


इंटीरियर डिजाइनर बनना सपना
संस्थान से आर्किटेक्चर में एक साल का सर्टिफिकेट हासिल किया है। लखनऊ सिविल इंजीनियरिंग करने आए थे, लेकिन यहां आने के बाद आर्किटेक्चर विभाग में प्रवेश हो गया। अब इसी क्षेत्र में काम करुंगी। - रिमझिम मिश्रा
साइबर अपराध के तह तक जाएंगे
तकनीकी विकास में साइबर अपराध सबसे बड़ी चुनौती बनी है। इसके तह तक जाना और कार्य करना मेरी प्राथमिकता है। संस्थान के साइबर सुरक्षा विभाग से डिप्लोमा हासिल किया है। यहां सम्मान पाकर अच्छा लगा। - राहुल कुशवाहा
आधुनिक तकनीकी में वेब डिजाइनिंग की मांग
तकनीकी क्षेत्र में वेब डिजाइनिंग की मांग अधिक है। इसके लिए काम भी कर रही हूं। इसमें स्टार्टअप से रोजगार के साधन खुलेंगे। भविष्य का यही मेरा सपना है। अभी निजी संस्थान में सेवा दे रही हूं। - काजल पाल
कंप्यूटर इंजीनियरिंग के क्षेत्र में करूंगी काम
कंप्यूटर नेटवर्किंग की मांग बढ़ रही है। कंप्यूटर इंजीनियर बनकर इसी क्षेत्र में काम करूंगी। इस सम्मान के लिए शिक्षकों और अभिभावकों का शुक्रगुजार हूं, जिन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। - गुड़िया गुप्ता
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें