राजकीय और सहायता प्राप्त इंटर कॉलेजों में पढ़ने वाली छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए जूडो कराटे का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा मनोज कुमार सिंह ने मंगलवार को शासनादेश जारी करते हुए निदेशक अवध नरेश शर्मा को निर्देश दिया है कि शैक्षिक सत्र 2014-15 से ही छात्रों को प्रशिक्षण दिलाया जाए। इसका लाभ 90 हजार छात्राओं को मिलेगा।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को ध्यान में रखते हुए घोषणा की थी कि माध्यमिक शिक्षा परिषद के अधीन आने वाले राजकीय और सहायता प्राप्त इंटर कॉलेजों में पढ़ने वाली छात्राओं को जूडो कराटे का प्रशिक्षण दिलाकर आत्मनिर्भर बनाया जाएगा।