फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मेरे खिलाफ जांच में ईडी को कुछ नहीं मिलेगा'

Wed, 13 Aug 2014 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव व विधान परिषद में विपक्ष के नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि सपा के बाद अब भाजपा भी उनके पीछे पड़ गई है। कोई भी जांच करा ली जाए, मेरी आय से अधिक संपत्ति नहीं मिलेगी।
विज्ञापन


अगर किसी को मिल जाए तो मैं उसकी गुलामी करने को तैयार हूं। वह मंगलवार को केडीए कालोनी जाजमऊ में बसपा की ओर से आयोजित ईद मिलन समारोह में पत्रकारों से बात कर रहे थे।

नसीमुद्दीन ने कहा कि ढाई साल में प्रदेश की सपा सरकार उनके खिलाफ कुछ नहीं खोज पाई। अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच में भी कुछ नहीं मिलेगा। उन्हें राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया जा रहा है।
विज्ञापन

'मंत्री आवास में बैठक करना गलत नहीं'

ईडी को जांच के लिए विजिलेंस की ओर से जो एफआईआर दी गई है। उसकी प्रति वह लेकर आए हैं। इसमें आरोप लगाया गया है कि वह सरकारी आवास में मंत्री की हैसियत से अधिकारियों के साथ बैठक करते थे।

जबकि मंत्री का सरकारी आवास में बैठक करना गलत काम नहीं है। प्रदेश के मुख्यमंत्री तो रोज ही अपने सरकारी आवास पर बैठक करते हैं। उन्होंने कहा कि अगर बैठक में उन्होंने किसी अधिकारी से लेन-देन, ठेका देने, टेंडर देने या स्मारकों से संबंधित कोई दिशा निर्देश दिया होता तो उन पर आरोप बनता, जबकि एफआईआर में इसका कोई जिक्र नहीं है।
विज्ञापन

राज्यपाल बनने के लिए करा रहे जांच

सिद्दीकी ने बताया कि एफआईआर में यह लिखा है कि निर्माण निगम के चेयरमैन रहते राजस्व को क्षति पहुंची है। उन्होंने लोकायुक्त पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने मेरे खिलाफ जांच इसलिए शुरू कराई ताकि वह किसी राज्य के राज्यपाल बन जाएं।

उन्होंने राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के यूपी में सपा-बसपा के एक साथ आने की सलाह पर कुछ भी कहने से इंकार किया। मंत्री आजम खां और शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद के बीच विवाद को लेकर उन्होंने कहा कि खां साहब कब किसकी बेइज्जती कर दें, कुछ कहा नहीं जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें