फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व आईएएस अधिकारी नेतराम की संपत्ति को अटैच करेगा ईडी

Thu, 01 Oct 2020 10:22 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
Corruption - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
प्रदेश में बसपा शासनकाल के दौरान खासे प्रभावी रहे पूर्व आईएएस अधिकारी नेतराम की परेशानियां बढ़ गई हैं। उनकी बेशुमार दौलत की जांच कर रहा प्रवर्तन निदेशालय जल्द ही उनकी संपत्तियों को अटैच करने की तैयारी में है। 
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि निदेशालय ने नेतराम के मामले में जांच लगभग पूरी कर ली है। इसमें विभिन्न शहरों में करोड़ों की संपत्ति होने और कुछ शेल कंपनियों की जानकारी मिली है। इसके अलावा मनी लॉन्ड्रिंग किए जाने की आशंका भी है। 

गौरतलब है कि पिछले साल दिल्ली बेनामी निषेध इकाई ने नेतराम की करोड़ों की 19 बेनामी संपत्तियों को अटैच कर दिया था। वहीं, आयकर विभाग ने भी पिछले साल मार्च में नेतराम और उनके करीबियों के ठिकानों पर छापेमारी की थी। इसमें विभिन्न संपत्तियों के दस्तावेज, 2 करोड़ से अधिक कैश और बेनामी लग्जरी कारें मिली थीं।
विज्ञापन


कुल 225 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियों का पर्दाफाश होने का दावा किया गया था। साथ ही कहा गया था कि आयकर विभाग की कार्रवाई में नेतराम की 30 शेल कंपनियों की जानकारी सामने आई है। 

उधर, सीबीआई ने भी पूर्व आईएएस अधिकारी पर लगे आरोपों की जांच की है। जांच एजेंसियां नेतराम और उनके कारीबियों को नोटिस जारी कर संपत्तियों का ब्यौरा तलब कर चुकी है। कई लोगों के बयान लिए जा चुके हैं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें