फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के खिलाफ जांच की आंच यूपी तक पहुंची, कई जिलों में ईडी ने खंगाले ठिकाने

Fri, 29 Nov 2024 09:05 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के खिलाफ ईडी जांच जारी है। ईडी ने कानपुर, गोरखपुर, कुशीनगर में राज कुंद्रा के करीबियों के ठिकाने खंगाले। 
विज्ञापन
राज कुंद्रा, शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के खिलाफ पोर्नोग्राफी के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को कानपुर, गोरखपुर और कुशीनगर में छापा मारा। 

विज्ञापन


छापों की जद में आए लोग राज कुंद्रा की कंपनी में तकनीकी कार्य करते हैं। इनके खातों में कुछ संदिग्ध लेन-देन मिलने के बाद कार्रवाई की गई है। कानपुर में राज कुंद्रा की कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के आवास को खंगाला गया है। 

इलेक्ट्रानिक डिवाइस भी कब्जे में लिए

इसी तरह गोरखपुर में एक और कुशीनगर में दो ठिकानों पर भी ईडी की मुंबई कार्यालय की टीम ने छापा मारा। इस दौरान ईडी के लखनऊ और प्रयागराज के अधिकारी भी मौजूद रहे। सूत्रों के मुताबिक चारों ठिकानों से संपत्तियों और बैंक खातों से जुड़ी जानकारी जुटाई गई है। टीम ने कुछ इलेक्ट्रानिक डिवाइस भी कब्जे में लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें