फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी राशि जमा कराने वाले बैंकों पर नजर, देशभर में 50 जगह छापे

Thu, 08 Dec 2016 08:15 PM IST
एजेंसी/नई दिल्ली-लखनऊ
विज्ञापन
डेमो प‌िक - फोटो : ani
विज्ञापन
कालेधन को सफेद बनाने में बैंक अफसरों का खेल सामने आने के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को लखनऊ समेत देशभर में 10 बैंकों की 50 से अधिक बैंक शाखाओं के ‘रिकॉर्ड की जांच’ शुरू की। इसका मकसद मनी लॉन्ड्रिंग और हवाला सौदों का पता लगाना है। 
विज्ञापन


उधर, एक्सिस बैंक वित्तीय गड़बड़ी मामले में ईडी ने तीसरे आरोपी चार्टर्ड अकाउंटेंट राजीव कुशवाहा को मनी लॉन्ड्रिंग निवारण कानून (पीएमएलए) के तहत गिरफ्तार कर लिया। वह जांच में सहयोग नहीं कर रहा था।
ईडी के अफसरों के मुताबिक दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू, हैदराबाद, कोलकाता और चेन्नई, लखनऊ सहित कई शहरों में यह अभियान छेड़ा गया है।

ऐसी बैंक शाखाओं के रिकॉर्ड की जांच की जा रही है जहां बड़ी मात्रा में पुराने नोट जमा कराए गए या फिर बैंक खातों में एक बार में या कई बार बड़ी राशि जमा कराई गई है, जिससे संदेह की स्थिति पैदा हो रही है। बुधवार सुबह-सुबह कम से कम 10 बैंकों की 50 शाखाओं पर यह अभियान शुरू किया गया। 
विज्ञापन


इनमें निजी और सार्वजनिक दोनों क्षेत्रों के बैंक शामिल हैं। यह जांच बैंक ऑडिटरों के साथ मिलकर कराई जा रही है जिससे लेनदेन के रिकॉर्ड और लेखा खातों की जांच की जा सके। अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई एजेंसी की ओर से जुटाई गई वित्तीय गड़बड़ियों की कुछ सूचनाओं के आधार पर की जा रही है।
विज्ञापन

लखनऊ में यहां खंगाले रिकॉर्ड

डेमो प‌िक - फोटो : self
लखनऊ में ईडी की चार टीमों ने बेहद गोपनीय तरीके से बैंक ऑफ बड़ौदा की विकासनगर शाखा, बैंक ऑफ इंडिया की मलिहाबाद शाखा में जनधन, बचत व चालू खाते खंगाले। सूत्रों के मुताबिक पंजाब नेशनल बैंक और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखाओं में जनधन, बचत व चालू खाते खंगाले। सुबह करीब दस बजे शुरू हुई कार्रवाई रात आठ बजे तक चली।

सीबीआई ने पुराने नोट बदलने के लिए जारी आरबीआई के गाइडलाइंस का उल्लंघन करने के आरोप में सेंट्रल बैंक के एक वरिष्ठ प्रबंधक और बंगलूरू स्थित एक कंपनी के दो मालिकों को गिरफ्तार किया है। 

जांच एजेंसी ने सेंट्रल बैंक की बसावनगुडी शाखा के प्रमुख एस. लक्ष्मीनारायण तथा ओंकार परिमल मंदिर कंपनी के मालिकों एस. गोपाल एवं जी. सुनकर के खिलाफ मंगलवार को एफआईआर दर्ज कराई थी और कई जगहों पर छापेमारी की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें