फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ED की बड़ी कार्रवाई: दिल्ली-यूपी-पंजाब में कई ठिकानों पर छापेमारी, 450 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी का मामला

Fri, 24 Jul 2026 09:31 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

ED के लखनऊ जोनल कार्यालय की ओर से बड़ी कार्रवाई की जा रही है। 450 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी के मामले में दिल्ली-यूपी-पंजाब में कई ठिकानों पर छापेमारी की गई है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
ED Raid - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यूपी के बुलंदशहर, दिल्ली और पंजाब में एक साथ कई ठिकानों पर छापा मारा। यह कार्रवाई करीब 450 करोड़ रुपये के कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA), 2002 के तहत की जा रही है।

विज्ञापन


ED के लखनऊ जोनल कार्यालय की ओर से की जा रही इस कार्रवाई में M/s Santosh Overseas Ltd. और उससे जुड़ी कंपनियों के परिसरों की तलाशी ली जा रही है। जांच एजेंसी की यह कार्रवाई केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) द्वारा दर्ज बैंक धोखाधड़ी के मामले पर आधारित है।

आरोप है कि Santosh Overseas Ltd. ने बैंकों के एक कंसोर्टियम से करीब 450 करोड़ रुपये का ऋण लिया। ऋण राशि का निर्धारित उद्देश्य के विपरीत दुरुपयोग किया गया। इससे बैंकों को भारी वित्तीय नुकसान हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें