इन्वेस्ट यूपी में प्रोजेक्ट मंजूर कराने के नाम पर सोलर कंपनी से पांच फीसदी कमीशन मांगने के आरोप में गिरफ्तार बिचौलिये निकांत जैन को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दोबारा नोटिस भेजकर तलब किया है। ईडी ने इससे पहले निकांत और उसके करीबी सौरभ सेठ के ठिकानों पर छापा मारा था, जिसके बाद निकांत को नोटिस देकर कार्यालय बुलाया था। हालांकि निकांत ने जांच एजेंसी से दूरी बनाए रखी थी।