फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक बोट घोटाले में 103.73 करोड़ की संपत्ति ईडी ने की अटैच

Tue, 21 Jul 2020 05:36 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बाइक बोट घोटाला - फोटो : social
विज्ञापन

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बाइक बोट घोटाला मामले में गर्वित इनोवेटिव प्रोमोटर्स और इसके प्रमोटर संजय भाटी की 103.73 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की है। ये संपत्तियां नोएडा, गाजियाबाद, बुलंदशहर, कानपुर और इंदौर में हैं। 

विज्ञापन


आरोपियों की 26 अचल संपत्तियां जब्त की गई हैं, जिनकी कीमत 101.45 करोड़ रुपये है। वहीं, 22 बैंक खातों को भी सीज किया गया है, जिनमें 2.28 करोड़ रुपये हैं। आरोपियों की शेष संपत्तियों का पता लगाया जा रहा है, जिसे जल्द अटैच किया जाएगा। 

निदेशालय इस मामले में अब तक 12 जगहों पर छापेमारी कर चुका है। जांच में नोएडा के को-ऑपरेटिव बैंक के कई अधिकारियों और कर्मचारियों की आरोपी संजय भाटी और उसकी कंपनी से साठगांठ के साक्ष्य भी मिले हैं। इस मामले में गिरफ्तार संजय भाटी, विजय पाल कसाना, राजेश भारद्वाज व तरुण शर्मा आदि से निदेशालय पूछताछ कर उनके बयान भी दर्ज कर चुका है।  
विज्ञापन


यह था मामला 
बाइक बोट योजना 2017 में शुरू की गई थी। घोटाले के आरोपियों ने लोगों को प्रलोभन देकर उनसे करोड़ों रुपये का निवेश कराया। भरोसा हासिल करने के लिए कुछ लोगों को रकम वापस भी कर दी और शेष लोगों की रकम डकार ली। इस घोटाले की एफआईआर नोएडा के दादरी थाने में दर्ज की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें