फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव आयोग ने खारिज की मायावती की शिकायत, कहा- ईवीएम में गड़बड़ी नहीं

Tue, 14 Mar 2017 08:26 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
चुनाव आयोग ने बसपा सुप्रीमो मायावती की ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायतों को नकार दिया है और उन्हें पांच पन्नों का विस्तृत जवाब भी भेजा है। आयोग ने कहा कि वर्ष 2000 से चुनाव व उपचुनाव मे ईवीएम का प्रयोग हो रहा है लेकिन अभी तक इसमें किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं मिली है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि यूपी विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद मायावती ने अपनी करारी हार पर ईवीएम में गड़बड़ी होने का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि ईवीएम इस तरह से खराब किया गया है कि बटन किसी भी चुनाव चिह्न का दबाया जाए पर वोट ‌भाजपा को जा रहा था। उन्होंने इसकी जांच कराने की बात कही थी।

जिस पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने चुनाव आयोग से ईवीएम मैनीपुलेशन की शिकायत की थी। इसका चुनाव आयोग ने विस्तृत जवाब भेजा है।
विज्ञापन

जवाब में ये कहा चुनाव आयोग ने

डेमो प‌िक - फोटो : amar ujala
इसमें कहा गया है कि चुनाव आयोग ने ईवीएम का इस्तेमाल टेक्निकल एक्सपर्ट सब कमेटी जो कि भारत सरकार ने 1990 में बनाई थी, उसकी सिफारिशों पर शुरू किया था।

देश में सबसे पहले 1982 में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में इसका इस्तेमाल किया गया। इसके बाद वर्ष 2000 के बाद से सभी चुनाव में इसका इस्तेमाल हुआ।

आयोग ने कहा कि जब से ईवीएम आई है तब से चुनाव में न सिर्फ गड़बड़ियां रुकीं, बल्कि चुनाव परिणाम भी काफी जल्दी आते हैं।

आयोग ने कहा कि चुनाव से पहले ईवीएम मशीनों में कंप्लीट प्रोसीजरल सिक्योरिटी अपनाई जाती है। यूपी चुनाव में भी यह सब अपनाया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें