फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गोबर से कमाई, गंदे पानी को साफ कर तालाबों को पुनर्जीवित करने की ली सीख

विज्ञापन
श्रावस्ती के चहलवा में पहुंची टीम।
विज्ञापन
लखनऊ। प्लास्टिक कचरे का वैज्ञानिक निस्तारण, गोबर से कमाई और नालियों के गंदे पानी को शुद्ध कर तालाबों को पुनर्जीवित करने जैसे श्रावस्ती की ग्राम पंचायतों के मॉडल अब लखनऊ के लिए नजीर बनेंगे। इन्हीं मॉडलों को समझने के लिए लखनऊ के चार ग्राम प्रधानों, पंचायत सचिवों और पंचायती राज विभाग के 22 सदस्यीय दल ने श्रावस्ती का दो दिवसीय दौरा किया।
विज्ञापन

जिला समन्वयक अभिनव त्रिवेदी और अभिषेक गुप्ता के नेतृत्व में गई टीम ने ग्राम पंचायत चहलवा में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट देखी, जहां कचरे को अलग करने और निस्तारण की प्रभावी व्यवस्था है। टंडवा महंत में गोबर से वर्मी कंपोस्ट तैयार कर पंचायत की आय सृजन की प्रक्रिया समझी। यहां इस मॉडल से तीन वर्षों में करीब 30 लाख रुपये की आय हुई है। ग्राम पंचायत कटरा में ब्लैक वॉटर (गंदे पानी) के उपचार के लिए विकसित वेटलैंड यूनिट देखी। यहां नालियों के गंदे पानी को शुद्ध कर तालाब में छोड़ा जा रहा है, जिससे जलस्रोतों का संरक्षण हो रहा है।
भ्रमण में काकोरी के थावर गांव की प्रधान माधुरी सिंह, मोहनलालगंज के नटौली के प्रधान पुष्पेंद्र बहादुर सिंह, समेसी के अशोक कुमार, बक्कास के प्रधान राजेश कुमार, एडीओ पंचायत कमल किशोर शुक्ला, माल के प्रभारी एडीओ सुनील कुमार सिंह और पंचायत सचिव दिनेश पांडेय के साथ अन्य अधिकारी शामिल रहे। जिला समन्वयकों ने बताया कि इस भ्रमण का उद्देश्य श्रावस्ती में सफल रहे मॉडलों को लखनऊ जिले की ग्राम पंचायतों में लागू कर स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें