10 हजार रुपये से ज्यादा के स्टांप के लिए केवल एक ही कागज बतौर स्टांप रजिस्ट्री के साथ संलग्न किया जाएगा। नगद के अलावा कई अन्य जरियों से भी लोग ई स्टांप खरीद सकेंगे।
प्राधिकरण में ई स्टांप की बिक्री स्टॉक होल्डिंग कारपोरेशन ऑफ इंडिया के लिमिटेड के जरिए शुरू की गई है। स्वत: स्वीकृति मानचित्र योजना के काउंटर और कैश काउंटर के साथ ही ई स्टांप का भी काउंटर यहां खोला गया है।
यहां के प्रतिनिधि ने बताया कि ई गवर्नेंस की सेवाओं के तहत ई स्टांपिंग का आगाज किया गया है। जिसका एलडीए काउंटर अतिमहत्वपूर्ण है। यहां रजिस्ट्री का काम बहुत अधिक होता है।
यहां 10 हजार रुपये से अधिक के स्टांप की खरीद लोग कर सकते हैं। जिसके लिए स्टांप मूल्य के अतिरिक्त ग्राहक से कोई भी शुल्क नहीं लिया जाएगा।
इसका भुगतान आरटीजीएस, एनईएफटी, ड्रॉफ्ट,पे-आर्डर, चेक और कैश के जरिए किया जा सकता है।
जितने भी रुपये का स्टांप खरीदा जाएगा, उसके लिए एक ही स्टांप पेपर मिलेगा। इससे रजिस्ट्री में अतिरिक्त कागजों की संख्या कम हो जाएगी।
यहां प्रतिनिधि से जब स्टांप खरीदा जाएगा तो वह सर्टिफिकेट क्रेता को देगा। जो कि रजिस्ट्री के दौरान जब प्रस्तुत किया जाएगा तो क्रेता को भौतिक तौर पर स्टांप की कॉपी दी जाएगी।
यही कॉपी पूरे स्टांप का प्रतिनिधित्व करेगी। प्रत्येक कार्य दिवस में सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक लोग यहां ई स्टांप की खरीद कर सकेंगे।
(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)