फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीपू की रियासत में मोदी की तारीफ कर रहे 'मेट्रो मैन'

Wed, 28 May 2014 02:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी में मेट्रो प्रोजेक्ट पर काम कर रहे ई श्रीधरन ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की नींदे उड़ा दी है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि मुख्यमंत्री अखिलेश यूपी में विधानसभा चुनाव तक पार्टी की छवि विकासोन्मुख बनाने की कोशिशें कर रहे हैं, जिससे वह चुनाव में भाजपा की चुनौती से निपट सकें ऐसे में एक चर्चित व्यक्ति का मोदी की तारीफ करना अखिलेश सरकार को कमजोर ही दर्शाएगा।

इसलिए श्रीधरन का मोदी की तारीफ करना प्रदेश की वर्तमान सरकार के लिए अच्छा नहीं माना जा रहा है। ई. श्रीधरन ने मंगलवार को यह भी कहा कि उन्हें रेलवे के किसी भी पद से जोड़ने का कोई प्रस्ताव केंद्र की नवगठित सरकार की ओर से नहीं मिला है।
विज्ञापन


नरेंद्र मोदी के बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट से जुड़ने के बारे में उन्होंने कहा, इट्स ओनली मीडियाज काइट फ्लाइंग (यह केवल मीडिया की कयासबाजी है)।
Trending Videos

मोदी पूरा करेंगे वादा

हां, उन्होंने यह जरूर कहा कि केंद्र सरकार अगर उन्हें ऐसे किसी प्रोजेक्ट में शामिल करेगी तो वह मना नहीं करेंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की और कहा कि बुलेट ट्रेन जैसी रैपिड ट्रांसपोर्ट योजना इस सरकार में आएगी। इस पर तेजी से काम होगा।

उल्लेखनीय है, श्रीधरन के बारे में लगातार ऐसी खबरें आ रही थीं कि उन्हें रेल राज्यमंत्री या फिर रेलवे बोर्ड के सलाहकार के तौर पर केंद्र सरकार से जोड़ा जा सकता है।

दरअसल, देश में बुलेट ट्रेन चलाना पीएम नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट है। चर्चा है कि इसके लिए वे ई. श्रीधरन का सहयोग ले सकते हैं।

मगर श्रीधरन ने इस तरह की खबरों को मात्र अटकलें करार दिया और कहा कि मुझे केंद्र सरकार से ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं मिला है। अगर प्रस्ताव मिलेगा तो निश्चित तौर पर वे इस दिशा में आगे बढ़ेंगे।
विज्ञापन

मोदी करेंगे विकास

उन्होंने कहा, नरेंद्र मोदी के रूप में देश को एक अच्छा नेता मिला है। उनके समय में देश में परिवहन सुविधाएं और आधुनिक बनेंगी।

उनके बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को श्रीधरन ने देश के लिए एक सौगात कहा, लेकिन फिलहाल खुद के इस प्रोजेक्ट से जुड़ने की संभावनाओं से इन्कार कर दिया।

गौरतलब है कि कल 26 मई को देश के प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी ने शपथ ली। उनसे देश की जनता को काफी उम्मीदें हैं।

चुनाव प्रचार के दौरान मोदी ने देश के विकास के लिए बड़े बड़े दावे किए ‌थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें