फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीधरन बोले, 2017 में दौड़ेगी शहर में मेट्रो

Tue, 22 Apr 2014 08:07 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी में मेट्रो रेल दौड़ने की बाट जोह रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर है।
विज्ञापन


मेट्रोमैन ई. श्रीधरन ने भरोसा दिलाया है कि लखनऊ में सितंबर 2017 तक मेट्रो दौड़ने लगेगी।

लखनऊ मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (एलएमआरसी) के सलाहकार श्रीधरन ने नॉर्थ साउथ कॉरिडोर का निरीक्षण करने के बाद सोमवार को यहां कहा कि मेट्रो का काम इसी साल सितंबर में शुरू हो जाएगा। उम्मीद है कि तीन साल में यह दौड़ने लगेगी।
श्रीधरन के निर्देशन में दिल्ली मेट्रो और कोंकण रेलवे की सफलता को देखने हुए उम्मीद जताई जा रही है कि लखनऊ मेट्रो का ख्वाब जल्द ही धरातल पर उतर आएगा।
विज्ञापन

एलएमआरसी के अफसरों के साथ मीटिंग के बाद श्रीधरन ने बताया कि निर्माण को लेकर तकनीकी पहलुओं पर बातचीत हुई है।

मेट्रो का काम सितंबर में शुरू करने के लिए कार्यवाही पूरी करने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर चर्चा हुई है। साथ ही, मेट्रो को नॉर्थ साउथ कॉरिडोर और ईस्ट वेस्ट कॉरिडोर से अधिक से अधिक क्षेत्रों को जोड़ने को लेकर भी बात हुई है।
श्रीधरन ने बताया कि प्राथमिकता के आधार पर अब ट्रांसपोर्ट नगर से चारबाग रेलवे स्टेशन तक मेट्रो का निर्माण कार्य शुरू होगा।

पहले अमौसी से आलमबाग बस अड्डे तक करीब 7 किमी मेट्रो रूट का निर्माण कार्य ही होना था, लेकिन इसे अब बढ़ा दिया गया है।

इससे चारबाग रेलवे स्टेशन आने-जाने वाले हजारों लोगों को फायदा मिलेगा। अमौसी को जोड़ने का काम बाद में किया जाएगा क्योंकि ट्रैफिक के दबाव को देखते हुए अभी मेट्रो डिपो से ही काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

7,000 नौकरियां लेकर आएगी मेट्रोश्रीधरन के अनुसार मेट्रो के आने से यातायात तो सुगम होगा ही, लोगों को रोजगार भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के शुरू होने से करीब 7 हजार लोगों को एलएमआरसी में नौकरियां मिलेंगी।

साथ ही मेट्रो रूट के आसपास का एरिया भी विकसित होगा। इससे एलएमआरसी का राजस्व बढ़ेगा और रोजगार की संभावनाएं भी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें