फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ट्रक की टक्कर से ई रिक्शा पलटा, महिला की मौत, चार घायल

Sun, 23 Feb 2025 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से ई रिक्शा पलटा, महिला की मौत, चार घायल
विज्ञापन
लखनऊ। सरोजनीनगर में शुक्रवार को तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से ई रिक्शा पलट गया। इसके नीचे दबने से पिपरसंड निवासी मोनारा देवी (55) की मौत हो गई। ई रिक्शा चालक व तीन अन्य सवारियां घायल हो गईं। आरोपी ट्रक चालक भाग निकला।
विज्ञापन


पिपरसंड निवासी कामेंद्र के मुताबिक शुक्रवार दोपहर मां मोनारा देवी ई रिक्शा से गौरी बाजार जा रहीं थी। गौरी पहुंचने पर बेकाबू ट्रक की टक्कर से ई रिक्शा पलट गया। हादसे में ई रिक्शे के नीचे मोनारा दब गईं। चालक व तीन सवारियां छिटककर दूर जा गिरीं। लोगों ने आनन-फानन ई रिक्शे के नीचे से मोनारा को निकाला। पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अन्य लोग मामूली रूप से चोटिल हुए। मोनारा के पति अशोक कुमार की एक माह पहले बीमारी से मौत हो गई थी। परिवार में तीन बेटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें