फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सड़क हादसों में ई रिक्शा चालक की मौत, तीन घायल

Fri, 05 Jun 2026 02:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
रवि महतो की फाइल फोटो।
विज्ञापन
लखनऊ। शहर में नाका के मोतीनगर और बंथरा इलाके में हुए दो सड़क हादसों में ई रिक्शा चालक रवि महतो (50) की मौत हो गई। वहीं, तीन बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर नाका अभिनव वर्मा ने बताया कि नाका इलाके में बुधवार सुबह करीब 10 बजे तेज रफ्तार बाइक रवि महतो के ई रिक्शे से टकरा गया। हादसे में रवि गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बृहस्पतिवार सुबह चार बजे उनकी मौत हो गई। रवि आलमबाग के श्रम विहार नगर की झोपड़पट्टी में रहते थे। उनकी पत्नी गुलाब देवी की तहरीर पर बाइक नंबर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
वहीं, बुधवार रात बंथरा में तेज रफ्तार पिकअप डाला ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। उन्नाव जिले के हसनगंज के कुरौली निवासी विवेक कुमार मौर्य के मुताबिक, वह रिश्तेदार अनामिका और रूबी के साथ बाइक से बंथरा के कटी बगिया से घर लौट रहे थे। पीटीसी कंपनी के पास हादसा हो गया। हादसे में वह और अनामिका गंभीर रूप से घायल हुए, जबकि रूबी को मामूली चोटें आईं। अनामिका को पैर में गंभीर फ्रैक्चर के कारण ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। आरोपी चालक डाला लेकर भाग गया। इंस्पेक्टर बंथरा राणा राजेश सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें