लखनऊ। अमीनाबाद के हाता हाजी रहीम बक्श हैदर मिर्जा, चिकमंडी निवासी ई रिक्शा अल्ताफ मिर्जा (32) ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल सका है।
अल्ताफ के साले आफताब ने बताया कि उनकी बहन शाहीन दूसरों के घर में काम करती हैं। सोमवार को अल्ताफ घर पर अकेले थे। शाहीन काम पर गई थीं और उनकी दोनों बेटियां अलीना व अल्फीशा पास में ही रहने वाले मामा के घर गई थीं। शाम के वक्त जब बड़ी बेटी अलीना घर पहुंची तो पिता को अचेत अवस्था में देख मामा को फोन कर सूचना दी। खबर पाकर मां, मामा व अन्य परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजन उन्हें बलरामपुर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान अल्ताफ की मौत हो गई। आफताब का कहना है कि बहनोई ने आत्महत्या क्यों की इस बारे में किसी को कुछ नहीं पता। इंस्पेक्टर अमीनाबाद सुनील कुमार आजाद के मुताबिक घटना की सूचना पुलिस के पास नहीं है।