फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कार की टक्कर से ई रिक्शा चालक व युवक की मौत, युवती घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। दुबग्गा के हरदोई रोड स्थित पुराने बंद पड़े डीजल टैंक के सामने तेज रफ्तार कार सामने से ई रिक्शे से टकरा गई। हादसे में ई रिक्शा चालक रकीब (40) और उसमें सवार अज्ञात युवक की मौत हो गई, जबकि एक युवती घायल हो गई। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लिया है। रकीब के भाई रफीक की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

एसीपी शकील अहमद के मुताबिक, रकीब दुबग्गा से सवारियां लेकर काकोरी जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार कार चालक ने ओवरटेक करते समय ई रिक्शा में सामने से टक्कर मार दी। हादसे में रकीब की मौके पर मौत हो गई, जबकि युवती और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर कई थानों की पुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। रविवार देर रात ई रिक्शे में सवार करीब 40 वर्षीय युवक ने भी दम तोड़ दिया। सीतापुर के नजीराबाद निवासी घायल शिखा का इलाज चल रहा है। इंस्पेक्टर श्रीकांत राय ने बताया कि शिखा के परिजनों को सूचना दे दी गई है। कार चालक बेगरिया निवासी अतुल रावत को हिरासत में लिया गया है। युवक की पहचान के लिए फोटो सोशल मीडिया पर प्रसारित की गई है। रकीब के परिवार में पत्नी महरून और तीन बेटे समीर, महफूज व सुभान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें