इन्वेस्टर्स मीट से पूर्व लखनऊ के 31 मुख्य मार्गों पर ई-रिक्शों की रफ्तार पर ब्रेक लग जाएगा। आरटीओ व ट्रैफिक पुलिस ने इन पर लगाम लगाने को नई नियमावली तैयार कर ली है। बता दें कि ट्रांसपोर्टनगर आरटीओ में 15 हजार से अधिक ई-रिक्शों का पंजीकरण है।
वर्ष 2015 में यह पंजीकरण शुरू हुआ था, जबकि 2016 में शहर के 22 मुख्य मार्गों पर ही ई-रिक्शों के संचालन की अनुमति मिली थी। बावजूद, इनकी संख्या बेतहाशा बढ़ती चली गई। आरटीओ व पुलिस विभाग की ओर से संयुक्त रूप से एक अध्ययन कराया गया, जिसमें 157 रूटों पर ई-रिक्शे चलते हुए पाए गए।
आरटीओ एके सिंह ने बताया कि 30 फीट से अधिक चौड़ी सड़कों पर ई-रिक्शा के संचालन पर रोेक लगाने की तैयारी की गई है, जिसकी वजह यह है कि गर, सड़कें अधिक चौड़ी होंगी तो गाड़ियों की रफ्तार भी अधिक रहेगी। इससे हादसों की संख्या बढ़ सकती है। ई-रिक्शा की रफ्तार कम होने के कारण जाम लगता है। इन्वेस्टर्स समिट के पहले इन रिक्शे को हटाने के लिए विभागीय प्रवर्तन दल और यातायात विभाग मिलकर रणनिति बनाने में जुटे है।
इन मार्गो पर पर चलेंगे ई-रिक्शा
डेमो
- फोटो : डेमो
इन मार्गों पर नहीं चलेंगे ई-रिक्शा
- अमौसी से बाराबिरवा
- बाराबिरवा से चारबाग
- बाराबिरवा से तेलीबाग
- बर्लिंग्टन चौराहे से हजरतगंज वाया रॉयल होटल
- बंगला बाजार से कुंवर जगदीश चौराहे
- कुंवर जगदीश चौराहे से करियप्पा चौराहे
- करियप्पा मार्ग से बंदरिया बाग चौराहे
- बंदरिया बाग चौराहे से पॉलीटेक्निक चौराहे
- बंदरिया चौराहे से हजरतगंज चौराहे
- हजरतगंज चौराहे से सिकंदरा बाग चौराहे
- सिकंदरा बाग से गोल मार्केट
- पॉलीटेक्निक से इंदिरानगर
देखें, मार्ग
डेमो
- फोटो : डेमो
- पॉलीटेक्निक से मुंशी पुलिया
- खुर्रम नगर से टेढ़ी पुलिया
- इंजीनियरिंग कॉलेज से आईआईएम चौराहा
- कमता चौराहे से शहीद पथ मोड़
- हजरतगंज से मेफेयर
- सुभाष चौराहे से आईटी चौराहा नंबर 8 तक
- बाराबिरवा से पारा व बुद्धेश्वर से दुबग्गा व आईआईएम चौराहा
- पुरनिया से अलीगंज सेक्टर 8 तिराहे से इंजीनियरिंग कॉलेज
- कमला नेहरू से मेडिकल कॉलेज चौराहा
- शाहमीना डालीगंज से पन्नालाल आईटी निशातगंज
- अहिमामऊ से अर्जुनगंज बारार होते हुए लालबत्ती चौराहा
- चौक से ठाकुरगंज होते हुए दुबग्गा
- चारबाग से कैसरबाग बस स्टेशन
- बांसमंडी से हैदरगंज तिराहा
- एवरेडी से नेहरू चौराहा
- पक्कापुल से मड़ियांव चौराहा
- अमीनाबाद से नक्खास तिराहे तक
- 1090 से क्लार्क अवध तिराहे से जियामऊ होते हुए सिकन्दरबाग-चिरैयाझील तिराहे तक व सप्रू मार्ग से बैंक ऑफ इंडिया तक
- गोल मार्केट से छन्नीलाल कपूरथला चौराहे बादशाह नगर, लेखराज तक, भूतनाथ होते हुए पॉलीटेक्निक चौराहे तक