फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मोहनलालगंज नहीं जा रहीं ई सिटी बसें, यात्री परेशान

विज्ञापन
ई सिटी बस।
विज्ञापन
मोहनलालगंज। कस्बा स्थित बस अड्डे से दुबग्गा तक चलने वाली ई सिटी बसों का संचालन सिर्फ सीमाक्षेत्र तक होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मोहनलालगंज कस्बे से तीन किमी पहले गोपालखेड़ा तक ही बसों का संचालन हो रहा है। यात्रियों को मोहनलालगंज की सीमा पर उतार दिया जा रहा है, जिसके बाद मोहनलालगंज तक आने के लिए लोगों को दूसरे साधनों की व्यवस्था करनी पड़ रही है। इससे कस्बे से लखनऊ, पीजीआई, तेलीबाग व दुबग्गा आने-जाने वाले लगभग दो हजार यात्री प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

दैनिक यात्री रितेश, आशू आदि ने बताया कि सिटी बसें बंद होने से जेब पर 10 से 15 रुपये तक बोझ बढ़ गया है। ऑटो, टेंपो से कस्बे तक आने-जाने पर अधिक किराये का भुगतान करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


Iनगरीय परिवहन बस सेवा के तहत संचालित सिटी बसों का संचालन नगरीय सीमा तक ही करने का निर्देश है। इसी के तहत बसें गोपालखेड़ा तक ही चलाई जा रही हैं। I
I-आरके त्रिपाठी, एमडी, सिटी ट्रांसपोर्टI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें