रशियन कंपनी आरजी मोबैलिटी ने परिवहन विभाग से किया है करार, किराया रखा 186 रुपये
कानपुर। लखनऊ के लिए किदवईनगर डिपो से रविवार से एसी ई-बस सेवा शुरू हो गई। इस रूट पर 15 ई-बसें संचालित होंगी। रोडवेज के क्षेत्रीय महाप्रबंधक महेश चंद्र ने हरी झंडी दिखाकर पहली बस को रवाना किया।
बताया कि 38 सीटर एसी ई-बस का लखनऊ का किराया 186 रुपये है। पहले दिन दो बसों से 51 यात्री लखनऊ गए। पहली बार विदेशी कंपनी प्रदेश में बस सेवा संचालित कर रही है। रशियन कंपनी आरजी मोबैलिटी ने परिवहन विभाग से प्रदेश में 50 बसें चलाने का करार किया है। इसके लिए कंपनी ने लखनऊ की आराध्या ट्रैवल्स सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड को प्रदेश में ई-बसें चलाने का जिम्मा सौंपा है। आराध्या ट्रैवल्स के महाप्रबंधक सचिन गुप्ता ने बताया कि 35 बसें प्रयागराज से चल रही हैं जबकि रविवार से कानपुर से लखनऊ के लिए भी बसें दाैड़ने लगीं। इस रूट पर 15 बसें संचालित होंगी। पहली बस में 27 और दूसरी में 24 यात्रियों ने सफर किया। इस दौरान रशियन कंपनी के निदेशक धीरज शर्मा, एचआर संदीप शर्मा, किदवईनगर रोडवेज बस डिपो के एआरएम संजय श्रीवास्तव, वरिष्ठ केंद्र प्रभारी निखिल सक्सेना, आराध्या ट्रैवल्स के कार्यकारी निदेशक वीरेंद्र सिंह मौजूद रहे।