फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब SMS से पाएं बिजली बिल की जानकारी

Wed, 05 Mar 2014 10:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
उपभोक्ताओं को मार्च में बिजली बिल एसएमएस से मिलेंगे। दो लाख उपभोक्ताओं को भेजे जाने वाले एसएमएस में बिल की रकम एवं उसको जमा (देय) करने की तिथि का उल्लेख होगा।
विज्ञापन


जो उपभोक्ता देय तिथि तक बिजली बिल नहीं चुकाएंगे तो उनके मोबाइल पर दोबारा बिजली काटने की नोटिस का एसएमएस भी पहुंचेगा। इस एसएमएस के बाद बकाएदार का बिजली कनेक्शन उड़ा दिया जाएगा।
मंगलवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एसएमएस सेवा का शुभारंभ किया तो उपभोक्ताओं को भी एसएमएस मिलने का रास्ता प्रशस्त हो गया।

लेसा (लखनऊ इलेक्ट्रिक सप्लाई अथॉरिटी) ने उपभोक्ताओं को एसएमएस सेवा से लाभान्वित करने के लिये काफी पहले से ही उनके मोबाइल नंबर को डेटाबेस पर रजिस्टर्ड करने का सिलसिला शुरू कर दिया था।
विज्ञापन


लेसा में अब तक 2.50 लाख मोबाइल नंबर डेटाबेस पर आ चुके हैं। वैसे तो लेसा ने दो महीने पहले से ही उपभोक्ताओं को ट्रायल के रूप में एसएमएस भेजने का सिलसिला शुरू कर दिया था।

लेसा का प्रयास होगा ,कि डेटाबेस पर जो मोबाइल नंबर हैं उन सभी को मार्च में बिजली बिल सृजित (बनने) होते ही एसएमएस भेजा जाएगा। लेकिन लक्ष्य दो लाख उपभोक्ताओं को बिजली बिल का एसएमएस भेजने का है।
यहां दर्ज कराएं मोबाइल नंबरमध्यांचल विद्युत वितरण निगम की एसएमएस सेवा का लाभ पाने के लिये उपभोक्ताओं को खुद का मोबाइल नंबर डेटाबेस पर दर्ज कराना होगा।
विज्ञापन


इसके लिये उपभोक्ता कॉल सेंटर के टॉल फ्री नंबर 1800 1800 440 और डोर टू डोर मीटर रीडिंग दर्ज करने वाले एजेंसी कर्मी को मोबाइल नंबर बता सकते हैं।

वही ऑनलाइन बिलिंग केंद्र पर बिल जमा करने के दौरान काउंटर पर भी मोबाइल नंबर दर्ज कराने की सुविधा प्रदान की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें