लखनऊ। कृष्णानगर में रविवार दोपहर कूड़ा उठाने वाली गाड़ी की मरम्मत करते समय चालक पर हाइड्रोलिक सिस्टम गिर गया। घटना में जख्मी चालक की अस्पताल में मौत हो गई।
असम के रहने वाले रियाजुल हक (23) कृष्णानगर के ओशो नगर में झुग्गी झोपड़ी में रहते थे। वह कूड़ा उठाने वाली गाड़ी चलाते थे। सुबह दस बजे कृष्णानगर के बल्दी खेड़ा चौराहे पर रियाजुल खराब हुई कूड़ा गाड़ी की मरम्मत कर रहे थे। तभी गाड़ी में लगा हाइड्रोलिक सिस्टम उनके ऊपर गिर गया। ऐसा बताया जा रहा है कि गाड़ी नगर निगम की थी। मुख्य अभियंता विद्युत यांत्रिकी मनोज प्रभार के मुताबिक जिस गाड़ी से हादसा हुआ है वह नगर निगम की नहीं है। (संवाद)