फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गा ने दिया जवाब, कहा-निर्दोष हूं

Sat, 17 Aug 2013 10:09 AM IST
लखनऊ/ ब्यूरो/एजेंसी/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
निलंबित आईएएस अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने उत्तर प्रदेश सरकार के आरोप पत्र का जवाब सौंप दिया है।
विज्ञापन


रिपोर्टों के अनुसार गौतम बुद्ध नगर की पूर्व एसडीएम ने मस्जिद की दीवार गिराने के मामले में खुद को निर्दोष बताया है। हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।
अवैध बालू खनन के खिलाफ कार्रवाई करने वाली दुर्गा को 28 जुलाई को सस्पेंड करने के बाद अखिलेश सरकार ने 4 अगस्त को आरोप पत्र सौंपा था। उन्हें अपना जवाब सौंपने के लिए 15 दिन का समय दिया गया था।
विज्ञापन


यह समयावधि सोमवार को खत्म हो रही है। समझा जाता है कि दुर्गा ने अपने जवाब में शासकीय दायित्वों का पूरी निष्ठा से पालन करने और प्रकरण में अपनी कोई गलती न होने की बात कहते हुए निलंबन समाप्त करने की गुजारिश की है।
विज्ञापन


हालांकि प्रमुख सचिव कार्मिक राजीव कुमार का कहना है कि उन्हें दुर्गा शक्ति के जवाब के संबंध में कोई जानकारी नहीं हो पाई है। माना जा रहा है कि दुर्गा के जवाब का अध्ययन कर सरकार जल्द ही इस मामले का पटाक्षेप कर सकती है।

मालूम हो कि दुर्गा मुख्य सचिव व अन्य अधिकारियों से पहले ही व्यक्तिगत रूप से मिलकर खुद को निर्दोष बता चुकी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें