फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाकियों की ढाक पर थिरके शहरवासी

Mon, 14 Oct 2013 11:01 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
महानवमी पर कैसरबाग के काली बाड़ी मंदिर में ढाकियों ने मनमोहक ढाक बजाकर शहरवासियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन


रविवार दोपहर हुई प्रतियोगिता में कुल 12 टीमों ने हिस्सा लिया। ढाकियों ने एकल-ग्रुप प्रतियोगिता में ढाक-ढोल, शहनाई, कांसा वादन कर लोगों का दिल जीता।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में पार्थो प्रतिम मुखर्जी, नांटू दास शामिल रहे। प्रतियोगिता में एचएएल के ढाकी और चारबाग पूजा समिति ने बाजी मारी।

मंदिर कमेटी के अजय बोस ने बताया कि एकल ढाक वादन में एचएएल पंडाल के साजन बद्धकार प्रथम, आरडीएसओ के भीम द्वितीय और राजाजीपुरम ई-ब्लॉक के निमाईदास तृतीय रहे।
विज्ञापन


सागर को सांत्वना पुरस्कार मिला। ढाक वादन की ग्रुप प्रतियोगिता में चारबाग युवा कल्याण समिति में आए ढाकियों के दल ने बाजी मारी।

जबकि मित्रों संघों का दल दूसरे और विक्ट्री इलेवन का दल तीसरे स्थान पर रहा। काली बाड़ी के दल को सांत्वना पुरस्कार मिला।

कमेटी की साज-सज्जा ‘ड्रेस ढाकी’ का खिताब भी चारबाग युवा कल्याण समिति को गया। समिति के पूजा सचिव सोमनाथ अधिकारी ने ट्रॉफी ली।

विकट्री इलेवन, मित्रो संघों और गोमतीनगर भी विजेताओं में रहे। ढाक वादन से पहले यहां सुबह पूजन-हवन और पुष्पांजलि के बाद केले की घार, खबहा, गन्ने की बलि माता को दी गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें