फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमड़ा आस्था-भक्ति का सैलाब, जाम से जूझी राजधानी

Mon, 14 Oct 2013 06:51 PM IST
आशुतोष मिश्र/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
नवरात्र समाप्ति के साथ ही दुर्गा मूर्ति विसर्जन की तैयारियों का कार्यक्रम भी सोमवार सुबह से ही शुरू हो गया। लोग धूमधाम से झूमते गाते माता की मूर्तियों को साथ लेकर गोमती तटों की ओर बढ़ते नजर आए।
विज्ञापन


गोमती के झूलेलाल घाट समेत अन्य जगहों पर देर रात तक करीब 150 मूर्तियों का विसर्जन हुआ। मूर्ति विसर्जन करीब पांच बजे तक होना था, लेकिन जाम से जूझ रहे शहर में विजर्सन रात तक होता रहा।

जानकारी के मुताबिक, लाटूश रोड, ऐशबाग, रवींद्रपल्ली सहित शहर के तमाम इलाकों से सज-धज कर दुर्गा की झांकी निकाली गई और गाजे-बाजे के साथ मूर्ति विजर्सन किया गया।
विज्ञापन


आस्था और भक्ति के इस सैलाब के बीच हनुमान सेतु के आस-पास का बड़ा इलाका जाम से जूझता रहा। छुट्टी के दिन घूमने निकले लोगों को भी तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ा।

दुर्गा पूजा विसर्जन कमेटी के महासचिव दीपक हल्दर के मुताबिक, शहर के मुख्य पंडालों जैसे बंगाली कालोनी, लाटूश रोड आदि के भक्त भी माता की मूर्तियों को लेकर गाते-बजाते अबीर की होली खेलते हुए निकले।

देर रात तक यह सिलसिला जारी रहा। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन की ओर से कड़े बंदोबस्त किए गए। गोमती में सुरक्षा के तहत जल पीएसी के जवानों को भी तैनात किया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें